1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

उपनिरीक्षक पर पिस्टल से फायर झोंका, गिरफ्तार

कपकोट। कपकोट में एक सिरफिरे ने थाने में न केवल हंगामा काटा, बल्कि मना करने पर एक उप निरीक्षक पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। इससे पहले इस सिरफिरे ने कपकोट बाजार में एक व्यक्ति पर गोली चलाई। हमले में दोनों लोग बाल-बाल बच गए। कपकोट के थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक ने हमलावर को थाने में ही दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में जानलेवा हमले के साथ ही तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कपकोट में अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब हाथ में पिस्टल लहराते हुए एक व्यक्ति ने तहसील गेट कपकोट निवासी सुंदर सिंह बिष्ट पुत्र नंदन सिंह बिष्ट के ऊपर फायर झोंक दिया। उसके बाद यह सिरफिरा हाथ में पिस्टल लिए शाम सात बजकर 37 मिनट पर कपकोट थाने में आ धमका। पुलिस को गाली-गलौज करते हुए शोर-शराबा करने लगा। थाने के प्रभारी निरीक्षक टीआर वर्मा और उप निरीक्षक अकरम अहमद ने ऐसा करने से मना किया तो उक्त व्यक्ति ने उप निरीक्षक पर फायर झोंक दिया। एसआई ने गोली का निशाना बनने से खुद को बचाया। थाना प्रभारी और एसआई अकरम अहमद ने हमलावर को दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम हीरा सिंह कठायत पुत्र प्रताप सिंह कठायत निवासी कर्मी थाना कपकोट बताया। आरोपी के खिलाफ उप निरीक्षक अकरम अहमद ने आईपीसी की धारा 307, 332, 353 और 30 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। उसको गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *