1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

आईसीआईसीआई बैंक ने इटावा में खोली अपनी एक और शाखा

  • बैंक की इस शाखा में 24×7 एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध

इटावा। आईसीआईसीआई बैंक ने इटावा में कानपुर-आगरा रोड पर रघुनाथ नगर में नई शाखा खोली है। इटावा में बैंक की यह दूसरी शाखा है। शाखा में एटीएम-कम-कैश रिसाइकलर मशीन (सीआरएम) लगी है। इटावा के मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम ने शाखा का उद्घाटन किया।
यह शाखा बचत और चालू खातों, सावधि और आवर्ती जमाओं और व्यवसाय ऋण, गृह ऋण, व्यक्तिगत ऋण, ऑटो ऋण और शिक्षा ऋण जैसे ऋणों के साथ-साथ रेमिटेन्स और कार्ड सेवाओं सहित खातों और जमाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। बैंक की इस शाखा में लॉकर सुविधा भी उपलब्ध है। बैंक की यह शाखा सोमवार से शुक्रवार और महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होती है।
यह शाखा टैब बैंकिंग सुविधा भी प्रदान करती है, जिसके तहत बैंक का कर्मचारी अपने टैबलेट डिवाइस के माध्यम से ग्राहक के स्थान पर लगभग 100 सेवाएं उपलब्ध कराता है। इन सेवाओं में खाते खोलना और सावधि जमा (एफडी), चेक बुक अनुरोध, ई-स्टेटमेंट तैयार करना और पता बदलना आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, शाखा महीने के हर तीसरे शुक्रवार को बैंकिंग और वित्त, डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के बारे में वित्तीय साक्षरता का प्रचार करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उत्तर प्रदेश में आईसीआईसीआई बैंक की 380 से अधिक शाखाएं और 1290 से अधिक एटीएम और सीआरएम हैं। आईसीआईसीआई बैंक शाखाओं, एटीएम, कॉल सेंटर, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के मल्टी-चैनल डिलीवरी नेटवर्क के माध्यम से अपने बड़े ग्राहक आधार को सेवाएँ प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *