बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान का खेल लगभग खत्म

सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा फिल्म रुसलान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें इस फिल्म की सफलता से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी मेहनत पर्दे पर रंग न ला पाई।दर्शकों के साथ-साथ ज्यादातर समीक्षकों ने भी फिल्म को नकार दिया। यही वजह है कि पहले ही दिन से यह सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है।8वें दिन भी फिल्म की कमाई ने दम नहीं भरा।आइए फिल्म का कुल कारोबार जानें।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रुसलान की कमाई रिलीज के 8वें दिन और गिर गई। 7वें दिन इसने 29 लाख रुपये तो 8वें दिन महज 7 लाख रुपये अपने खाते से जोड़े। यह पहला मौका है, जब फिल्म ने इतनी कम कमाई दर्ज की है।

इस तरह देशभर में अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 4 करोड़ 7 लाख रुपये हो पाया है। कमाई तो छोडि़ए, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पाई-पाई की मोहताज हो गई है।

फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए थे। वीकेंड पर कलेक्शन में उछाल देखने को मिला था, लेकिन कमाई कुछ खास नहीं हुई।फिल्म ने दूसरे दिन 80 लाख, तीसरे दिन 90 लाख, चौथे दिन 40 लाख, 5वें दिन 55 लाख, छठे दिन 46 लाख और 7वें दिन 29 लाख रुपये कमाए।

रुसलान को बनाने में 25 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन कमाई के आंकड़ों से लग नहीं रहा है कि ये अपनी लागत भी वसूल पाएगी।
करण बुटानी के निर्देशन में बनी रुसलान में आयुष एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं।

उन्होंने फिल्म के लिए अपनी बाडी और सिक्स पैक एब्स बनाने और एक्शन में तेज-तर्रार होने के लिए खूब मेहनत की, लेकिन इस चक्कर में वह अपनी एक्टिंग पर काम करना भूल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *