1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

भाजयुमो महानगर द्वारा किया गया पर्यावरण संदेश साइकिल यात्रा का आयोजन

Dehradun: भाजपा महानगर कार्यालय में  प्रकृति संरक्षण को समर्पित उत्तराखंड के लोकपर्व #हरेला के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के मंत्री एवं युवा मोर्चा महानगर देहरादून के प्रभारी श्री संकेत नौटियाल जी के दिशा निर्देशों में युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में “पर्यावरण संदेश साईकिल यात्रा” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय श्रीमान अजेय कुमार जी भाई साहब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार जी ने कहा की इस समय उत्तराखंड में पूरे प्रदेश भर में हरेला पर्व के माध्यम से पौधारोपण का सघन अभियान चलाया जा रहा है।भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने भाजपा जनता युवा मोर्चा के माध्यम से साइकिल रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और साइकिल चलाने पर की अपील की गई। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सुबह के समय साइकिल चलाने से शरीर मजबूत और चुस्त बनता है वहीं पर्यावरण को भी कोई हानी नहीं होती है।

श्री अजेय ने कहा कि वृक्षों से ही हमारा जीवन है। हमें जीवन को बचाने के लिए प्रकृति को बचाना होगा, पर्यावरण का संरक्षण करना होगा और इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की जरुरत है। यह तभी संभव हैं, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पौधारोपण कर उनका संरक्षण करे। ऐसे करने से ही हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दे सकते हैं। विश्व पटल पर भी आज बड़े-बड़े आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन की चर्चा जोरों पर है। हम सभी उस में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाकर इस कार्य को नई ऊंचाई दे सकते हैं।

महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र बिष्ट ने युवाओं से हफ्ते मे एक दिन साईकल चलाने का आग्रह किया एवंम दून के पर्यावरण को स्वच्छ रखने मे एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डावर, आशीष रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावला, प्रदेश प्रवक्ता साक्षी शंकर, सह मीडिया प्रभारी भावना चौधरी, महेश जगुड़ी, शुभम सिमल्टी, विमल चौधरी, महानगर महामंत्री तरुण जैन, जितेंद्र सिंह बिष्ट, पारस गोयल, उत्कर्ष गुप्ता, सोहन रौतेला, रोहन चंदेल, सिद्धार्थ, हनी सूद, प्रीतम, मनोज मेहरा, तरुण चमोली, चंद्र सागर उनियाल, शशांक गुसाईं, आशीष रावत, सूरज खत्री, नितिन मिश्रा, दीपक फर्तियाल,सचिन कुमार, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर साईकिल यात्राओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देने वाले विभिन्न साईकिल राइडर्स को भी सम्मानित किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *