1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Rajasthan Royals के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने संजू सैमसन

गुवाहाटी । भारतीय बल्लेबाज और Rajasthan Royals के कप्तान संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अपने फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

संजू ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। मैच में 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने 25 गेंदों में 42 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल था। उनके बल्ले से 168.00 के स्ट्राइक रेट से रन निकले। उनकी पारी का अंत तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने किया, जिन्होंने उन्हें मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराने के बाद आउट किया।

Rajasthan Royals के लिए 118 मैचों में सैमसन ने 30.46 की औसत से 3,138 रन बनाए हैं। उन्होंने 119 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ अपनी तरफ से दो शतक और 18 अर्द्धशतक बनाए हैं। उनके रन 137.99 की स्ट्राइक रेट से आए हैं।

उन्होंने भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने राजस्थान के लिए 106 मैचों में 35.60 की औसत से 3,098 रन बनाए हैं। उन्होंने 105* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ टीम के लिए दो शतक और 21 अर्द्धशतक लगाए हैं।

Rajasthan Royals के लिए रन बनाने वाले अन्य बल्लेबाजों में शेन वॉटसन (84 मैचों में दो शतक और 14 अर्द्धशतक के साथ 2,474 रन), जोस बटलर (60 मैचों में पांच शतक और 15 अर्द्धशतक के साथ 2,377 रन) और राहुल द्रविड़ (52 मैचों में सात अर्द्धशतक के साथ 1,324 रन) शामिल हैं।)।

सैमसन ने अपने पूरे आईपीएल करियर में, Rajasthan Royals के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए, 140 मैचों में 29.45 के औसत से तीन शतक और 18 अर्द्धशतक और 119 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 3,623 रन बनाए हैं। वह आईपीएल इतिहास में 17 वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 197 रन बनाए, जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन ही बना सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *