धामी के कौशल और केन्द्र की सौगातों से खुल रहे राज्य मे अवसरों के द्वारः चौहान

देहरादून। भाजपा ने केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को सड़कों के क्षेत्र मे दी गयी सौगातो के लिए केन्द्र सरकार का आभार जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व को भी प्रसंसनीय बताया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि गढ़वाल और कुमायूँ के मध्य सड़क मार्ग की दूरी कम करने के लिए लम्बे समय से कोशिश होती रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर नजीबाबाद अफ़जलगढ़ बाईपास की मंजूरी से दोनों जनपदों के बीच की दूरी कम होने से इसका लाभ निश्चित रुप से राज्य के लोगों को मिलेगा।
वही देहरादून क्षेत्र मे अत्यधिक यातायात एवं भीड़मुक्त कराने के लिए देहरादून रिंग रोड़ के निर्माण की फिजिबिल्टी सर्वे किये जाने की स्वीकृति से इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *