केदारनाथ मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में रक्षा बंधन से पहले आयोजित होने वाले अन्नकूट (भतूज) मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया गया है‌। जबकि मंदिर में मेले की सभी व्यवस्थाएं कर दी गई है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान केदारनाथ को नए अनाज का भोग चढाने का उत्सव भतूज अन्नकूट मेला कर बुधवार रात्रि को आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *