कोर्ट से घर जा रही महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ सिडकुल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। 30 जुलाई को मुकदमे की तारीख पर रोशनानाबाद कोर्ट आई थी। कोर्ट से घर जाने के लिए वह अपनी एक महिला जानकर के साथ चैराहे पर खड़ी थी। उसी समय सहारनपुर निवासी व्यक्ति सुलह कराने के लिए उसके पास आया। महिला व्यक्ति और अपनी दोस्त के साथ सिडकुल के एक स्थान में चली गई। यहां पहले से ही एक और व्यक्ति मौजूद था। आरोप है कि महिला की दोस्त को चाकू दिखाकर डरा-धमका और पति के खिलाफ किए केस को वापस लेने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *