1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

मजदूर संघ मजदूरों में राष्ट्रवाद के जागरण का कार्य कर रहाः सिंघल

हरिद्वार, आजखबर। भारतीय मजदूर संघ मजदूरों में राष्ट्रवाद के जागरण का कार्य कर रहा है और सरकार द्वारा मजदूरों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ मजदूरों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है और यह किसी भी राजनीतिक दल का कोई अंग नहीं है। भारतीय मजदूर संघ का इतिहास गौरवशाली है। यह बात भारतीय मजदूर संघ के 68वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने कही।
भारतीय मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस भेल के सेक्टर तीन स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने ध्वजारोहण कर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाना शुरू किया जाए। संघ के जिला मंत्री ललित पुरोहित ने कहा कि शून्य से शुरू होकर आज भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रम संगठन बनकर देश के करोड़ों मजदूरों की आस्था का केन्द्र बन गया। संघ देशहित, उद्योगहित और श्रमिक हित में कार्य करने लगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने समय-समय पर विपदा के समय में बढ़-चढ़कर कर अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। कोरोना की महामारी में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने देश के साथ ही उत्तराखंड में भी मजदूरों के हित में काम किया और प्रवासी श्रमिकों को भोजन राशन दवाई एवं अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान, मनमीत राठी, आंगनबाड़ी से प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भानुमति चौहान, अर्चना आईटीसी यूनियन से संतोष मिश्रा, सुधाकर जुयाल, रवि चंदेला, हेमचंद्र मेलकानी, महेंद्र सिंह नेगी, नागेंद्र अंथवाल, मनोज चौहान, त्रिलोक रावत, रोहित पांडे, बीएचईएल यूनियन से हरवंश कुमार, पवन कश्यप, इंद्रपाल शर्मा अमित चौहान, एफसीआई यूनियन से जितेंद्र, हरीश चंद्र, सरपंच नगर निगम यूनियन से प्रवीण कुमार, सुलेख चंद, रविंद्र गुसाईं, राजेंद्र कुमार, देवेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *