1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

राज्य एवं केंद्र सरकार के समन्वय से उत्तराखंड आदर्श राज्य बनेगाः सीएम

देहरादून । उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत, एवं डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर भव्य स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत एवं समर्पण भाव ने उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का कार्य किया है।

उन्होंने सांसद कल्पना सैनी को राज्यसभा हेतु निर्विरोध चुने जाने बधाई देते हुए कहा की कल्पना सैनी को इस नई भूमिका नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि कल्पना सैनी इस दायित्व को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा राज्यसभा में आपकी उपस्थिति से पूरे उत्तराखंड को आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का जो संकल्प लेकर हम चल रहे हैं उसको अपेक्षित बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार आपस में समन्वय बनाकर 2025 तक उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे, एवं अपने देश, अपनी मातृभूमि की सेवा कर हम एकात्म मानववाद के दर्शन को सार्थक कर पाएंगे। उन्होंने कहा मुझे गर्व है कि हम एक ऐसी विचारधारा से जुड़े हैं जिसका हमेशा से ये मंत्र रहा है कि-“व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश“।

सीएम एवं कल्पना सैनी के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित

उन्होंने कहा ये परंपरा और ये सिद्धांत डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी और अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर आज तक अनवरत चली आ रही है। उन्होंने कहा हमारा  मूल उद्देश्य ही भारतीयता की प्रेरणा के साथ जन सेवा करना है। उन्होने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अपने राज्य व इस महान राष्ट्र के सपनों को पूर्ण करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

उत्तराखंड में हमें मिली जीत ने हमारे दायित्वों को बढ़ा दिया है और अब हमें एक क्षण की भी देर ना करते हुए इस राज्य की जन आकांक्षाओं को पूर्ण कर के दिखाना है।  हमें गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाना है, प्रदेश में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है,  अपनी सांस्कृतिक पहचान को और अधिक समृद्ध बनाना है। उन्होने कहा उत्तराखंड सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के साथ कार्य कर रही है। इसकी सिद्धि के लिए हम दिन-रात एक कर देंगे। उन्होने कहा हमे समाज के दायित्वों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें पूर्ण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *