1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

भारतीय बॉक्सर Nikhil Suresh की चोट लगने की वजह से मौत

बेंगलुरु। बेंगलुरु में आयोजित स्टेट लेवल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें भारतीय मार्शल आर्ट्स फाइटर Nikhil Suresh की मौत हो गई है।

यह दर्दनाक हादसा 9 और 10 जुलाई  एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कराई गई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के एक मुकाबले में हुआ था। दरअसल, फाइट के दौरान Nikhil Suresh को विरोधी बॉक्सर ने एक ऐसा पंच मारा था कि उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार को निखिल सुरेश ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बॉक्सिंग जगत में शोक की लहर और खिलाडिय़ों में दहशत का माहौल है।

निखिल सुरेश की मौत की जानकारी उनके कोच और पिता ने सोशल मीडिया के जरिए गुरुवार को दी। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके पिता ने कहा है, गंभीर दुख के साथ, मैं उस खबर को साझा कर रहा हूं, जिसने हम सभी को डरा दिया है।

मेरा बेटा निखिल आज जिंदगी की जंग हार गया है

कई घंटों की लड़ाई के बाद आखिर वो जिंदगी और मौत की जंग हार गया, सबसे अच्छी मेडिकल केयर के लिए धन्यवाद। निखिल के पिता ने आगे कहा कि वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा और हमेशा याद आएगा। आज मैंने अपना बेटा खोया है, ईश्वर मुझे और मेरे परिवार को शक्ति प्रदान करे।

आपको बता दें कि निखिल के पिता ने टूर्नामेंट आयोजकों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बॉक्सिंग टूर्नामेंट के आयोजकों की वजह से लापरवाही हुई, जिसके चलते उनके बेटे को सही समय पर सही इलाज नहीं मिल सका। उन्होंने कहा है कि मैच के दौरान मेडिकल सुविधाओं की कमी थी, ना तो डॉक्टर थे और ना ही एंबुलेंस थी। निखिल के पिता का कहना है कि उनके बेटे को बचाया जा सकता था, अगर टूर्नामेंट के लिए मेडिकल सुविधाओं का उपलब्ध होना अनिवार्य होता।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने इस पूरे मामले से खुद को अलग कर लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि उनका आयोजकों से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इस तरह के किसी टूर्नामेंट की जानकारी भी नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *