1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

अनुपम खेर ने बॉलीवुड में पूरे किए 38 साल

बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर्स में से एक अनुपम खेर अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ ही अपने मिलनसार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। बेहतरीन टैलेंट के धनी अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर कुछ न कुछ अपने फैन्स के लिए पोस्ट करते रहते हैं। तस्वीरें हों या अनुपम खेर के साथ हुई आम लोगों से बातचीत जैसे कई वीडियो, वह अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करते हैं और ये उनके फैन्स को हमेशा उनके क़रीब भी रखता है।

अनुपम खेर ने इस बार अपने बॉलीवुड के 38 सालों के सफर का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने बॉलीवुड के कई अच्छे और बुरे वक्त के बारे में बताया है। इसी के साथ-साथ उन्होंने अपने वीडियो में उन सभी फिल्मों में निभाए किरदार का भी ज़िक्र किया है, जैसे धर्मवीर मल्होत्रा दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे से लेकर पुष्कर नाथ पंडित का अहम किरदार जो हाल ही में उन्होंने द कश्मीर फाइल्स में निभाया था।

उन्होंने बताया की ये सफर आसान तो नहीं था पर वक़्त है तो गुज़र गया। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम लिखते हैं कि 25 मई ये वो तारीख है जब उन्होंने अपना सफर शुरू किया था और आज 38 सालों का यादगार सफर उन्होंने बॉलीवुड को दे दिया है।

इसी के साथ वह अपने वीडियो में ये भी बताते हैं कि ये सफर उनके लिए बड़ा ख़ास भी है और उन्होंने बॉलीवुड में तक़रीबन 520 फिल्में की है और सफर में सभी फिल्में उनके लिए काफी क़रीब है फिर चाहे उनकी फिल्म सारांश हो या फिर द कश्मीर फाइल्स। ये सफर उनके अकेले का नहीं है।

इस सफर में उनका परिवार, दोस्त और उनके साथ काम करने वाले निर्माता, निर्देशक और अभिनेताओं का भी लंबा साथ है।  और इस सफर का हिस्सा बनने के लिए वे तहे दिल से उनका शुक्रिया भी अदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *