राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में गोष्ठी का हुआ आयोजन

देहरादून। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज जिला सूचना कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में ‘मीडिया से कौन नहीं डरता ?’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित गोष्ठी में जिला सूचना अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी ने उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि जीवंत पत्रकारिता करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को स्वतंत्र रूप से कार्य करते हुए जनसरोकार के मुद्दे उठाते हुए जनमानस की समस्याओं के निस्तारण करने एवं उनकी आवाज उचित स्तर

तक पंहुचाने का कार्य करने पर बल दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार वीडी शर्मा ने अपने विचार रखते हुए ने कहा कि पत्रकारिता से डरना विषय बड़ा अजीब प्रकार का विषय है। उन्होंने मीडिया को पारदर्शिता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता का विषय गौण हो गया है, सोशल मीडिया का दुरूपयोग अधिक हो रहा है, मीडिया को अप्रमाणिक खबरों एवं लेखों को प्रसारित करने से बचना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार विकास गर्ग ने कहा कि डरना-डराना शब्द का मीडिया में कोई स्थान नहीं है वर्तमान में पत्रकारिता विभिन्न भागों विभक्त है जबकि पत्रकारिता एक मिशन है तथा इसे मिशन के रूप में लेते हुए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया पर तथ्यहीन खबरंे चलती हैं, जिस पर प्रेंस कांउसिल ऑफ इण्डिया को संज्ञान लेते हुए इस प्रकार के वेबसाईटों एवं माध्यमों पर कार्यवाही करते हुए प्रमाणिक बातों को ही प्रचारित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *