1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

कंगना की फिल्म धाकड़ बनी फीमेल सेंट्रिक एक्ट्रेस की सबसे महंगी फिल्म

फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म धाकड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जो उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. बॉलीवुड में अब तक जितनी भी हाई बजट फिल्मों का निर्माण हुआ है वो पुरुष प्रधान फिल्म ही रही हैं. वहीं जिस फिल्म की लीड हीरो फीमेल एक्ट्रेस हो भी तो उस फिल्म का बजट सामान्य ही या काफी कम रहा है लेकिन बॉलिवुड की बेबाक ब्यूटी कंगना रनौत इसका रिकॉर्ड तोडऩे को रेडी हैं.

सूत्रों की मानें तो कंगना की फिल्म धाकड़ बॉलीवुड की सबसे हाई बजट महिला प्रधान होने वाली है. अब ये तो सब जानते हैं कि कंगना जब भी कुछ करती हैं या करना चाहती हैं वो सबसे अलग होता है. ऐसे में फिल्म रिलीज के बाद चाहे जैसा प्रदर्शन करे लेकिन फिलहाल कंगना ने इंडिया की फर्स्ट फीमेल सेंट्रिक हाई बजट फिल्म में काम करके इस लिस्ट में पहले नंबर पर अपना नाम ज़रूर शामिल कर लिया है.

खबर पर अगर यकीन करें तो इस फिल्म का बजट अब तक 70-80 करोड़ रुपए के बीच पहुंच गया है

जिसमें फिलहाल प्रमोशन की कॉस्ट शामिल नहीं है. साधारणतय ये करीब 30 करोड़ रुपए के आसपास रहती है. यानी ये कंगना की 100 करोड़ रुपए की प्रोडक्शन कॉस्ट वाली पहली फिल्म होगी. इतना पैसा अब तक बॉलीवुड में किसी एक्ट्रेस की फिल्म पर नहीं खर्च किया गया है जिसमें वो अकेली लीड रोल में हों.

फिल्म से जुड़ी जानकारी समय समय पर कंगना रानौत अपने फैंस के साथ शेयर करती रहीं हैं. कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि एक एक्शन सीन पर 25 करोड़ की बड़ी रकम खर्च की है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन दिया था
‘कभी नहीं देखा कि कोई डायरेक्टर रिहर्सल को इतना समय और महत्व देता हो.

हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बुडापेस्ट में अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़Ó की शूटिंग पूरी की थी.उन्होंने रैप-अप पार्टी की कई तस्वीरें साझा की थीं. उनके निर्देशक रजनीश घई द्वारा आयोजित इस पार्टी में पूरी क्रू और कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने शिरकत की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *