BIG NEWS : आप की सरकार बनाने का संकल्प लिया Dehradun
1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

BIG NEWS : आप की सरकार बनाने का संकल्प लिया

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य अपने निर्माण के बाद से आधा दर्जन से अधिक मुख्यमंत्रियों को देख चुका है, लेकिन राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण विकास नहीं हो सका। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाते के हुए आम जनता की रोजमर्रा की तकलीफों को दूर करने का दावा किया।
सोमवार आप ने यहां पूर्वांचल के प्रबुद्ध लोगों की बैठक की जिसमें सभी ने राज्य में आप की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी और पूर्वांचल विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुए 20 साल हो गए और अभी तक 12 मुख्यमंत्री बदले जा चुके हैं।
ऐसा इसलिए है कि सभी ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने की बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ाया।उन्होंने पूर्वांचल के लोगों से उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने एवं प्रदेश के स्वाभिमान की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर आप का सहयोग करने का आह्वान भी किया। उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली की आप सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि देवभूमि में भ्रष्टाचारियों को बाबा केदारनाथ कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार में डुबो दिया है। इसीलिए देशवासियों को आप की जरूरत पड़ने लगी है। यहां आप की सरकार बनने पर महिलाओं को बस में मुफ्त यातायात की सुविधा, फरिस्ता योजना व लोगों को 300 यूनिट बिजली-पानी फ्री आदि के साथ ही रोजगार पर बल दिया जाएगा।
पांडेय ने ऐलान किया कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर राज्य के आम लोगों को इन सुविधाओं के अलावा स्थानीय जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार कमीशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश दुबे ने न सिर्फ मंच संचालन किया बल्कि बड़ी गर्मजोशी से प्रदेश में आप के बढ़ते प्रभाव के लिए स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *