1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

लॉर्ड्स टेस्ट : India के 364 के जवाब में England ने बनाए 3 विकेट पर 119

लंदन । तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (5/62) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यहां लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम की पहली 364 रन पर ऑलआउट की। इंग्लैंड ने स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 119 रन बना लिए हैं और वह अभी 245 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान जोए रूट 48 और जॉनी बेयरस्टो 6 रनों पर नाबाद लौटे। रूट ने अपनी 75 गेंदों की पारी में 6 चौके लगाए हैं।

इंग्लैंड ने रोरी बर्न्स (49), डोमिनिक सिब्ले (11), और हसीब हमीद (0) के विकेट गंवाए हैं। सिब्ले 23 के कुल योग पर मोहम्मद सिराज का शिकार हुए। सिराज ने अगली ही गेंद पर हसीब को भी चलता किया। सिराज हैट्रिक पर थे लेकिन रूट ने उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त नहीं करने दिया।

बर्न्स को मोहम्मद शमी ने 108 के कुल योग पर आउट किया। बर्न्स ने 136 गेंदों का सामना किया और कप्तान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को दोहरे झटकों से उबारा। इंग्लैंड ने 45 ओवरों की बल्लेबाजी की है।

इससे पहले, भारत ने आज सुबह तीन विकेट पर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया और राहुल 127 और अजिंक्य रहाणे ने एक रन से आगे पारी बढ़ाई। हालांकि, राहुल ज्यादा देर नहीं टिक सके और 250 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 129 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद रहाणे भी हाल ही अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 23 गेंदों पर एक रन बनाया। हालांकि, ऋषभ पंत और जडेजा ने फिर भारतीय पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। लेकिन पंत वुड का शिकार बन 58 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए।

पंत के आउट होने के तुरंत बाद ही नए बल्लेबाज के रूप में उतरे मोहम्मद शमी खाता खोले बिना सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।
लंच ब्रेक के बाद भारतीय पारी पूरी तरह लडख़ड़ा गई और एंडरसन ने इशांत शर्मा (8) और जसप्रीत बुमराह (0) के विकेट लिए जबकि वुड ने रवींद्र जडेजा को आउट कर भारतीय पारी समेट दी। जडेजा ने 120 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 40 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन के अलावा ओली रॉबिंसन और मार्क वुड ने दो-दो विकेट लिए जबकि मोइन अली को एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *