1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की पड़ोसन बनीं रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी  ने मुंबई के खार इलाके में एक आलीशान घर खरीदा है। इसके बाद वह अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की पड़ोसी बन गई हैं। रानी का यह घर एक ऐसी जगह पर है, जहां से अरब सागर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

रानी अब टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या की पड़ोसन बन गई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक पिछले महीने ही रानी ने अपनी इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराया था। उनका फ्लैट 4+3 बीएचके का है, जो 1,485 स्कवायर फीट में फैला हुआ है।

उनकी आलीशान प्रॉपर्टी उस इलाके में है, जो अब धीरे-धीरे सेलेब्रिटी हब बनता जा रहा है। रानी का यह फ्लैट 22वीं मंजिल पर है, उनको दो कार पार्क करने की भी सुविधा मिली है।

इसमें एक बड़े जिम की सुविधा और रॉक क्लाइम्बिंग की व्यवस्था भी की गई है। रानी के इस फ्लैट की कीमत 7.12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, रानी ने अभी खुद इस खबर की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में अभिनेत्री दिशा पटानी ने भी खार में एक फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत 5.9 करोड़ रुपये बताई गई।

रानी ने जिस बिल्डिंग में घर लिया है, उसमें कार पार्किंग के लिए कई स्लॉट बनाए गए

रानीमुखर्जी ने कुछ ही दिन पहले अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए विदेश की उड़ान भरी है। एक देश के खिलाफ एक मां के संघर्ष के सफर की इस अनकही कहानी का निर्देशन आशिमा छिब्बर कर रही हैं, जो मेरे डैड की मारुति की निर्देशक थीं।

रानी ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी यह फिल्म सभी माताओं का समर्पित हैं। रानी ने कहा था कि उन्होंने लंबे अरसे के बाद इतनी शानदार कहानी पढ़ी है।

रानी फिल्म बंटी और बबली 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ उनकी जोड़ी बनी है। बंटी और बबली में रानी को अभिषेक बच्चन के साथ देखा गया था।

रानीमुखर्जी फिल्म मर्दानी 3 में नजर आएंगी। इस सीरीज की दोनों पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं, वहीं, दर्शकों को रानी का अवतार भी बेहद पसंद आया है। मर्दानी 2014 में रिलीज हुई थी, वहीं, मर्दानी 2 2019 में दर्शकों के बीच आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *