1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Dehradun : दिल को सुकून पहुंचाता है चैकोरी का नजारा 

देहरादूनहिमालय के हृदय स्थल में बसा उत्तराखंड का चैकोरी प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। चैकोरी उन खास स्थानों में से एक है जहां प्रकृति प्रेमी अपनी कल्पनाओं को हकीकत में बदल सकते हैं। विशाल हिमालय की अद्भुत पहाड़ियों और वनस्पतियों से घिरा कुमाऊं का यह हिल स्टेशन उत्तराखंड के चुनिंदा सबसे शानदार गंतव्यों में से एक है।
देश की राजधानी दिल्ली से 530 किमी दूर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की बेरीनाग तहसील में स्थित चैकोरी एक छोटा सा पहाड़ी नगर है। समुद्र तल से 2010 मीटर की ऊंचाई में बसे चैकारी के उत्तर में तिब्बत और दक्षिण में तराई का क्षेत्र है। यह जगह भी पश्चिमी हिमालय की पर्वत श्रृंखला के पास स्थित है। विशाल हिमालय की अद्भुत पहाड़ियों और वनस्पतियां से घिरा चैकोरी अपनी सुंदरता से धार्मिक और साहसिक पर्यटक को बढ़ावा देने के साथ देश-दुनिया से आने वाले सैलानियों को मनोरम दृश्यों से आकर्षित करता है। यहां का हर नजारा दिल को सुकून पहुंचाता है। शांत शीतल हवा शरीर में नई सुफूर्ति का संचार करती है। चैकोरी में आने वाले पर्यटक उल्का देवी मंदिर में आकर नतमस्त करते हैं। जबकि घनसेरा देवी मंदिर में विभिन्न भगवानों की पत्थर पर बनी सुंदर नक्काशी पर्यटकों को भक्तिमय कर उठती है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘‘उत्तराखंड अपनी नैसर्गिक सौंदर्य से देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। शाही हिमालय, भव्य नंदा देवी, नंदा कोट और पंचाचुली शिखर का शानदार दृश्य चैकोरी की सुंदरता पर चार चांद लगाने का काम करते हैं। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सरकार की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। कोविड संक्रमण के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग उचित दूरी, मास्क व सेनेटाइजर का इस्तेताल करें।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *