1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Big breaking : चंपावत पहुंचे Colonel Kothiyal युवाओं से की सीधी बात

चंपावत . युवा संवाद में युवाओं से बात करने के लिए Colonel Kothiyal आज चंपावत पहुंचे जहां उन्होंने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधी बात की और उनके सवालों के जवाब बेबाकी से दिए।

इससे पहले यहां पहुंच कर ,युवाओं से संवाद से पहले कर्नल कोठियाल ने गोलज्यू मंदिर और बालेश्वर मंदिर पहुंच कर उत्तराखंड की खुशहाली और उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए पूजा अर्चना की । इससे पहले कर्नल कोठियाल ने कल लोहाघाट में बाराही देवी,देवीधुरा पहुंच कर माता के दर्शन किए।

युवा संवाद में युवाओं से बात करते हुए Colonel Kothiyal ने कहा,आज कारगिल विजय दिवस है और इस शौर्य दिवस पर मेरी पलटन उस समय लखनऊ में थी। मेरा सौभाग्य था कि कारगिल की लड़ाई में हिस्सा लेने का मुझे सौभाग्य मिला। आज में कारगिल विजय दिवस पर ऐसी जगह पर बैठा हूं जहां पर युवाओं में ऊर्जा ही ऊर्जा दिखाई दे रही।इसके अलावा भू कानून पर समर्थन देते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा,दोनों दलों ने अपने हितों के लिए भू कानून में बदलाव किए लेकिन हम राज्य आंदोलनकारियों से लगातार विचार विमर्श कर सशक्त भू कानून का समर्थन करते हैं।

बिजली,पानी,स्वास्थ्य,शिक्षा पर बोलते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा,ये हर सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि जनता को उसकी मूलभूत जरूरत मुहैया करा सके।उन्होंने कहा,जब दिल्ली सरकार खरीद कर मुफ्त बिजली जनता को दे सकती तो उत्तराखंड सरकार बिजली पैदा करके भी जनता को क्यों नहीं दे सकती है।

स्वास्थ्य पर बोलते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा,प्रदेश के हर नागरिक के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सरकार की है। आम आदमी पार्टी का स्वास्थ्य मॉडल सबसे कामयाब मॉडल है जिसे हम सरकार बनने के बाद उत्तराखंड में भी लागू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *