किंग खान को पसंद आई फरहान अख्तर की फिल्म *तूफान*

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को फरहान अख्तर की फिल्म *तूफान* बेहद पसंद आयी है। फरहान अख्तर की फिल्म ‘तूफान 16 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है।

किंग खान शाहरुख खान फिल्म ‘तूफान बहुत ज्यादा पसंद आई है। शाहरुख ने फिल्म तूफान और फरहान अख्तर की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है।

शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फरहान की फिल्म ‘तूफानÓ का रिव्यू करते हुए लिखा है, मेरे दोस्त फरहान अख्तर और राकेश ओम प्रकाश मेहरा को उनकी नई फिल्म ‘तूफान के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। कुछ दिन पहले मुझे इस फिल्म को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

यह फिल्म बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर मेरा रिव्यू यही है कि हम सभी को ‘तूफानÓ जैसी फिल्म बनाने की कोशिश करनी चाहिए और इस तरह की फिल्में ज्यादा से ज्यादा बननी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *