एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को आपने फिल्म गली ब्वॉय में देखा था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था और ये फिल्म उस साल की रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में आती है। अब आलिया और रणवीर की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है। जी हां की जानकारी के लिए बता दें कि, दोनों जल्द ही एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्रेम कहानी में नजर आने वाले है। सिर्फ इतना ही नहीं मेकर्स ने फिल्म पर काम भी शुरू कर दिया है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर तले किया जाएगा।

खबरों के अनुसार ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आएगी। फिल्म प्रेम कहानी के जरिए रणवीर  और आलिया एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते हुए दिखाई देने वाले है। आलिया और रणवीर की फिल्म प्रेम कहानी मई के महीने में काम शुरू होने वाल था।

लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से मेकर्स ने इस फिल्म प्लान को डिले कर दिया है। अब खबरें ऐसी है कि जल्द ही ही करण जौहर अपनी इस फिल्म पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार निर्माता एक हटकर टाइटल की तलाश में थे और तभी उनको प्रेम कहानी नाम पसंद आया।

फिल्म पूरी तरह से 2 ऑपोजिट किरदारों की लव स्टोरी पर आधारित है। एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें विदेशी लोकेशन पर शूट किया जाने वाला है। इसके अलावा करण जौरहार अपने बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। जिस पर काम शुरू हो चुका है या जल्द ही शुरू होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *