आदिपुरूष में 10 सिर वाले रावण का किरदार निभाएंगे सैफ अली खान

सैफ  बॉलीवुड Bollywood के उन कलाकारों की लिस्ट में आते हैं जो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में आदिपुरुष भी शामिल है। जो पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ऐलान काफी समय पहले ही कर दिया गया था जिसमे अभिनेता सैफ अली खान रावण का किरदार निभाने वाले है। सैफ अली खान अपने इस किरदार को निभाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं और हाल ही में उन्होंने अपने किरदार को लेकर बात भी की है। सैफ अली खान ने एक खास बातचीत में अपने किरदार से पर्दा उठाया है।

सैफ अली खान ने बताया ओम राउत ने मुझे मुझसे बड़ा बनाने का फैसला किया है। इसमें कुछ चालबाजी शामिल होगी। लेकिन ज्यादातर चीजें ओरिजनल होंगी। वो चाहते हैं कि हम ट्रेनिंग लें ताकि रोल के लिए एकदम कठोर दिखाई दें।

इसके अलावा सैफ अली खान ने कहा कि, रावण हमारे देश का दानव है लेकिन उसे एक बलवान राजा भी कहा जाता है। सैफ अली खान ने खुलासा किया है कि, फिल्म आदिपुरुष में वो रावण के किरदार के लिए तैयारी कर रहे हैं और साथ ही वो कयामत जिसके लिए वो प्रार्थना करता है।

सैफ अली खान ने कहा कि वो फिल्म में 10 सिर वाला दानव बनेंगे। जिसके लिए वो काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म आदिपुरूष में सैफ अली खान के अलावा कृति सेनन, प्रभास और सनी सिंह अहम रोल में नजर आने वाले है। इसका निर्देशन ओम राउत करेंगे। फिल्म हो सकता है कि इसी साल 11 अगस्त में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *