उत्तराखंड की जनता का मूर्ख बना रहा यूपीसीएल : रविंद्र सिंह

बिजली-पानी के मुद्दे पर जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः आप

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह ने एक बयान जारी कर पावर कारपोरेशन लिमिटेड पर हमला बोला उन्होंने कहा की यूपीसीएल उत्तराखंड की भोली-भाली जनता का मूर्ख बना रही है उन्होंने स्पष्ट किया की वर्तमान यूनिट दर जोकि- 0 से 100 यूनिट घ्2 80 पैसे है, 101 से 200 मिनट तक घ्4 है ,201 से 400 यूनिट तक घ्5 50 पैसे है।400 यूनिट से ऊपर 6 रुपए 25 पैसे है। तो फिर यूपीसीएल द्वारा प्रतिमाह बिल क्यों नहीं दिया जाता क्यों 2 महीने का बिल ही इकट्ठा किया जाता है क्या इसके पीछे यह कारण है कि जिससे यूनिट अधिक बढ़ जाए और यूनिट दर अधिक वसूली जाए उन्होंने कहा यह बहुत हैरानी वाली बात है की यूपीसीएल द्वारा उत्तराखंड की जनता को ठगा जा रहा है।

रविंद्र सिंह कहा यह तो वही बात हुई की अंधेर नगरी का चैपट राजा उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीसीएल द्वारा अंधेर नगरी मचा रखी है और यदि कोई उपभोक्ता आवाज उठाता है तो उसको डराया धमकाया जाता है और कनेक्शन काट देने की धमकी दी जाती है बिजली का कोई अन्य विकल्प ना होने के कारण उपभोक्ता भी चुप हो जाता है

रविंद्र सिंह कहा यदि आवश्यकता पड़ी तो वह यूपीसीएल के अधिकारियों का घेराव करेंगे। उन्होंने मांग की की यूपीसीएल प्रतिमाह मीटर की रीडिंग ले और उसी हिसाब से बिल बनाए उन्होंने  दुख जताते हुए कहा कि लॉकडाउन के चलते और करोना काल के चलते लोगों के काम धंधे ठप हो चुके हैं और और आम जनता इस वक्त त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है तो ऐसे में बिजली विभाग द्वारा अपनी घपलाबाजी सुधारते हुए प्रतिमाह बिल बनाने का निर्णय ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *