भरोसा, सम्मान मुझे धोनी से जोड़े रखते हैं : कोहली

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को विश्वास और सम्मान पर आधारित बताया। कप्तान कूल धोनी के साथ अपने संबंध को दो शब्दों में परिभाषित करने को लेकर इंस्टाग्राम पर किए गए एक सवाल पर कोहली ने कहा विश्वास, सम्मान।

पिछले साल आर. अश्विन के साथ एक इंस्टाग्राम चैट के दौरान, विराट कोहली ने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि धोनी ने उन्हें राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें आलोचना या तारीफ पसंद है, तो कप्तान ने कहा कि वह रचनात्मक आलोचना और वास्तविक प्रशंसा के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्हें कुछ भी नकली स्लीकार नहीं है।

जीवन के बुरे दौर में उन्होंने खुद को कैसे प्रेरित रखा, इस सवाल पर कोहली ने कहा दिनचर्या को सही करो और परिणाम की परवाह किए बिना इसे जारी रखो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *