कंडोल सेल्स एग्जीक्यूटिव किरदार में नजर आएंगी नुशरत भरूचा

बॉलीवुड की अभिनेत्री नुशरत भरुचा Nushrat Bharucha आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों से धमाका करने वाली है। जिसकी तैयारी में नुशरत भरूचा पिछले काफी समय से लगी हुई है। अब अभिनेत्री नुशरत भरूचा Nushrat Bharucha ने एक और फिल्म साइन कर ली है। नुशरत भरुचा की अगली फिल्म का टाइटल जनहित में जारी है। फिल्म के टाइटल की तरह इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प और यूनीक होने वाली है। नुशरत भरुचा का रोल डिफरेंट और टैबू ब्रेकिंग होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री नुशरत भरुचा अपनी फिल्म जनहित में जारी में एक कंडोल सेल्स एग्जीक्यूटिव का रोल प्ले करने वाली हैं।

इसकी कहानी में ये भी दिखाया जाएगा कि इस जॉब की वजह से उनकी पर्सनल लाइफ में भी इसका काफी प्रभाव पड़ता है। खबरों के अनुसार ऐसाक ह जा रहा है कि फिल्म में नुसरत भरूचा का करैक्टर स्मॉल टाउन गर्ल का है। वह पढ़ी-लिखी है और जॉब ढूंढ रही हैं।
उन्हें कंडोम मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में सेल्स और प्रमोशन की जॉब मिलेगी। फिल्म में अभिनेत्री नुशरत भरुचा मेडिकल स्टोर में कंडोम बेचने के काम करेंगी। इसी के साथ इलाके के अलग-अलग जगहों में प्रमोशन भी चलाती नजर आएंगी। नुशरत भरुचा के अलावा फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में रवि किशन और अमायरा दस्तूर भी नजर आने वाले हैं।

फिल्म जनहित में जारी इसी साल 25 अप्रैल से फ्लोर पर आने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। अब खबरों में कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगस्त के महीने में शुरू की जा सकती है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *