1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

हत्या के केस में रेस्लर सुशील कुमार गिरफ्तार

स्पेशल सैल ने एक साथी को भी पकड़ा

नई दिल्ली । 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुशील कुमार के साथ उसका एक साथी अजय कुमार भी पकड़ा गया।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल के अधिकारी नीरज ठाकुर ने बताया कि स्पेशल सैल की टीम ने सुशील कुमार को पकड़ा है। पहलवान सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपये और वहीं उसके साथी अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।

अजय कुमार रणहौला से कांग्रेस पार्षद सुरेश कुमार उर्फ सुरेश पहलवान उर्फ सुरेश बक्करवाला के बेटे हैं। अजय दिल्ली सरकार में फिजिकल एजुकेशन टीचर हैं, जो कॉन्ट्रैक्ट पर बताए जा रहे हैं। बक्करवाला गांव के मूल निवासी अजय के पिता सुरेश दिल्ली पुलिस में रहे हैं।

पहलवान सागर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि सागर की मौत सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार से हुई है। किसी लोहे की रॉड या लकड़ी के डंडे से बहुत तेजी से मारे जाने से सागर के सिर पर गंभीर चोट थी। सिर फटने से काफी मात्रा में खून बह गया। अस्पताल पहुंचने तक हालत बिगड़ चुकी थी।

सागर के शरीर में कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। तफ्तीश में सामने आया था कि सागर की फावड़े के हत्थे से पिटाई की गई थी। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *