1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

मसूरी में आम आदमी पार्टी ने चलाया थर्मल स्क्रीनिंग अभियान

मसूरी.  गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव को देखते हुए कोविड के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से गांव-गांव जाकर थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीजन के परिपूर्णता स्तर की जांच के लिए अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों की देख रेख में एक अभियान चलाया है।

AAP  उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि इस कोविड काल में महामारी से निपटने के लिये आम आदमी पार्टी AAP पूरी तरह मैदान में उतरी हुई है। आम आदमी पार्टी मसूरी में जनता की सेवा के लिए ऑटो एम्बुलेंस, दवा, राशन वितरण व कोविड पीड़ितों को भोजन पहुचाने के साथ साथ दूरस्थ गांवों में जाकर अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीजन के स्तर की मॉनिटरिंग कर जनता को कोविड से मुकाबला करने व लक्षण पता चलने पर इससे निपटने के उपाय भी बता रही है।

श्री पिरशाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की टीम डॉ सुयेब अंसारी के नेतृत्व में मसूरी के गांवों में घूमकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीजन स्तर की जांच कर कोविड से निपटने के लिए अभियान चथर्मलला रही है जिससे मसूरी की जनता को कोविड की सही जानकारी व इससे मुकाबला करने के मदद मिलेगी।

नवीन पिरशाली ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी  इस महामारी के दौर में अपना राजनैतिक धर्म निभाते हुए मुखर रूप से विभिन्न माध्यमों से सरकार की लचर व्यवस्था को झकझोरने व दुरुस्त करने के लिये अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं लेकिन जब हम सरकार के कुप्रबंधन को उजागर करते हैं तो सरकार हम पर राजनीति करने का आरोप लगाती है। आज के इस दौर में सब समझ चुके हैं कि सरकार की क्या व्यवस्था है इसलिए अब जनता ही तय करेगी कि राजनीति हम कर रहे हैं या सरकार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *