इंसानियत का फर्ज निभाती हरिद्वार उत्तराखण्ड पुलिस की महिला जवान

आज हरिद्वार के पुलिस थाना कनखल में तैनात महिला आरक्षी शशिबाला को ड्यूटी पर आते हुए रास्ते में जगजीतपुर निवासी महिला मिली। महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते थे। लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण कोई काम नहीं मिल रहा है और अब घर पर राशन भी नहीं है।

महिला की परेशानी को देखते हुए महिला पुलिस आरक्षी शशिबाला ने नजदीक ही स्थित एक दुकान को आग्रह कर खुलवाया और अपने निजी खर्चे से महिला के लिए आवश्यक राशन, और बच्चों के लिये बिस्कुट, चाकलेट लेकर दिये। अपना मोबाइल नम्बर देते हुए भविष्य में भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *