Deepika Padukone हैं पति रणवीर सिंह की सुंदरता की मूरत

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हर जानकारी अपने फैंस से शेयर करती हैं। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसपर उनके पति रणवीर ने अपनी पत्नी को सुंदरता की मूरत बताया। तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मैं ईमानदारी, उद्देश्य और सहानुभूतिू का जीवन जीकर काफी खुश हूं।

वहीं रणवीर अपनी पत्नी को फोटो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
उन्होंने पहले लिखा, क्या बात है, बेबी। उसके बाद उन्होंने लिखा, सुंदरता की मूरत।

रणवीर और दीपिका पादुकोण ने 2013 में रिलीज हुई फिल्म गोलियों की रासलीला की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू की। दोनों ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की। यह जोड़ी 1983 में भारत की क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित आगामी कबीर खान निर्देशित 83 में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *