Afghanistan में तालिबानी जेल से 28 लोगों को कराया मुक्त

Afghanistan में तालिबानी जेल से 28 लोगों को कराया मुक्त

काबुल । Afghanistan सेना की ओर से हेलमंद प्रांत में एक विशेष अभियान शुरू करने के बाद छह सशस्त्र आतंकवादी मारे गए और 28 लोगों को तालिबान के डिटेंशन सेंटर से मुक्त करा लिया गया। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, Afghanistan नेशनल आर्मी के कमांडो ने हेलमंड के मुसा कला जिले के आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू की। वहीं सुरक्षाबल जब आतंकवादियों के ठिकाने पर पहुंचे तो उन्होने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में छह सशस्त्र आतंकवादी मारे गए।
बयान के अनुसार, तालिबान के कब्जे से मुक्त कराए गए लोगों को आर्मी के कैंप में ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया गया।

तालिबान विद्रोही अक्सर गांवों और राजमार्गों से नागरिकों और ऑफ-ड्यूटी सैनिकों को अगुवा कर लेते हैं और सुरक्षा बलों की जासूसी के लिए नागरिकों को दंडित करते हैं।

तालिबान आतंकवादी समूह ने अब तक घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *