1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

प्रदेश में 226 नए कोरोना संक्रमित मिले, चार मरीजों की मौत

देहरादून, आजखबर। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जबकि 226 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा घट कर 2349 पहुंचा गया है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 94691 हो गई है। इसमें 89454 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 16387 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 226 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पहले की तुलना में कोरोना संक्रमितों और मरीजों की मौतों में कमी आई है। देहरादून जिले में 90 कोरोना संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 40, हरिद्वार में 31, ऊधमसिंह नगर में 18, अल्मोड़ा में 14, टिहरी में नौ, पिथौरागढ़ में आठ, चमोली में छह, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर व चंपावत जिले में दो-दो संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में 24 घंटे में चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, जिला अस्पताल चमोली में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में 1606 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 272 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। अब तक 89454 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक होने से रिकवरी दर 94.47 प्रतिशत पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *