पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली टास्क फोर्स की बैठक

रूद्रपुर। जनपद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 31 जनवरी से 06 फरवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शत-प्रतिशत सफलता के लिये जनपद के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों के साथ जिला टास्क फोर्स की वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई।

उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु  ब्लाकवार ठोस कार्ययोजना बना ली जाये। उन्होने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है प्रत्येक ब्लाकवार माॅनिट्रिंग करते हुये सतप्र्रतिशत करने का प्रयास करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम प्रधानो एवं आंगनबाडी व स्कूलो के माध्यम से राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिये प्रचार-प्रसार किया जाये।

उन्होने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान विद्युत व्यवस्था भी सुचारू रहे इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपस में समन्वय बनाकर कार्य करे ताकि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया जा सकें। उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क, सेनेटाईजर, सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जाये। उन्होने सभी एएनएम को निर्देश को दिये कि बच्चों के टीकाकरण कार्ड सतप्रतिशत बनाना सुनिश्चित करें। उन्होने सभी सीएमएस को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य से सम्बन्धित उपकरण चिकित्सालय में उपलब्ध है और उसे प्रयोग में नही लिया जा रहा है उसकी वस्तुस्थिति से अवगत कराये ताकि उन उपकरणों का अन्य चिकित्सालय में प्रयोग में लाया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *