सीएम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए गंगा पूजन के साथ किया दुग्धाभिषेक

हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर उनके स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन घाट पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी में प्रदेश की जनता का विशेष ख्याल रखा गया। जनता के लिए संघर्ष करते हुए कोरोना का संक्रमण उन्हें भी लग गया। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रदेश की जनता दुआ कर रही है।

डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दूरदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा से सरकार की योजनाएं प्रदेश की जनता तक पहुंच रही है। लेकिन दुर्भाग्य से वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान पूरे विश्व में जब अफरा तफरी का माहौल था और हर कोई दहशत में था तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरे देश से प्रदेश के नौकरी पेशा वालों के लिए ट्रेन और बसों की व्यवस्था कराते हुए उन्हें सकुशल घर पहुंचाया। घर लाकर उनके लिए निःशुल्क राशन की व्यवस्था की गयी। इसी के साथ चुनौतियों को झेलते हुए पूरे देश से आए लोगों को स्वरोजगार के लिए योजना शुरू कराई। आज उनके प्रयास से प्रदेश का युवा अपने घर पर रहकर स्वरोजगार कर रहा है और प्रदेश में रौनक लौटी है। शिक्षा की चुनौतियां को झेलते हुए आॅनलाइन शिक्षा की व्यवस्था कराई। इस दौरान विकास कार्य भी दोबारा से शुरू कराएं। सभी हाईवे का निर्माण शुरू हुआ। हरिद्वार में हाईवे का चैड़ीकरण का अधिकांश काम पूरा होने को है। इन सभी विकास कार्यों से जनता में उनका विश्वास बढ़ा है।

गुर्जर, अनुज गर्ग आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *