1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

देश में 12 लाख से अधिक लोगों को लगा कोरोना का टीका

नई दिल्ली । पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर से कहरा रही है। अब तक 9.87 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 21.16 से अधिक लोगों की जान चली गई। भारत, अमेरिका, रूस और ब्रिटेन समेत कई देशों में कोविड से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। भारत में एक सप्ताह में 12.72 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है।केंद्रीय मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

देश में 16 जनवरी को टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से 22 जनवरी शाम 6:00 बजे तक आंकड़ों के अनुसार अबतक 12,72,097 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण के पांचवें दिन भारत ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के अगले दिन दो लाख लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। इस चरण में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स का कोविड का टीका लगेगा। 21 जनवरी तक कुल 10,43,534 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन 2,37,050 लोगों को वैक्सीन दी गई। यह आंकड़ा अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। 6 दिनों में रोजाना औसतन 1.74 लाख टीके लगाए जा रहे हैं।

अमेरिका समेत कई देशों को पछाड़ा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत ने एक दिन में 2,37,050 लोगों का टीकाकरण कर अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका ने 24 दिसंबर को टीकाकरण अभियान शुरू करने के 10 दिन बाद एक मिलियन यानी कि 10 लोगों को कोविड वैक्सीन दी। अमेरिका ने अब तक 1.7 करोड़ लोगों को कोविड टीका लगाया है।

दैनिक टीकाकरण को लेकर भारत तीसरे नंबर पर
ब्रिटेन के बाद भारत दैनिक टीकाकरण के मामले में तीसरे स्थान पर है। ब्रिटेन पिछले दो दिन से करीब तीन लाख लोगों का टीकाकरण कर रहा है, जो भारत के दैनिक टीकाकरण के आंकड़ा से थोड़ा अधिक है। ब्रिटेन ने 10 दिसंबर को कोविड अभियान शुरू करने के पहले हफ्ते में 13 लाख लोगों का टीकाकरण किया था। वहीं अब तक 58 लाख लोगों का टीकाकरण कर दिया है। वहीं चीन ने अब तक 1.5 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है।दुनिया भर में अब तक 5.7 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *