1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

कांग्रेस ने फूंका 2022 का चुनावी बिगुल

उत्तरकाशीकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2022 का चुनावी बिगुल फूंका दिया हैं।  गंगतोत्री क्षेत्र पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के उपस्थिति में भटवाड़ी मे सैकड़ों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता ली।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय भटवाड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत की अध्यक्षा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन कि मजबूती पर अपने विचार एवं अनुभवों को साझा किया गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 2022 के विधानसभा चुनाव के मध्यनजर अभी से सभी को एकजुटता से कार्य करने और गांव शहर में लोगों को वर्तमान सरकार की निरंकुश कार्यप्रणाली पर जागरूक करने का संकल्प लिया।

बैठक में ब्लॉक की विभिन्न पट्टियों से आये कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में वर्तमान सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी और जन समस्याओं से अवगत कराया।

इसके अलावा विकासखंड के अनेक क्षेत्रों में व्याप्त जन समस्याओं के निदान हेतु पार्टी स्तर पर आंदोलन की रूप रेखा व आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ये संकल्प लिया गया कि बेरोजगारी, महंगाई के साथ जलविद्युत परियोजनाओं को खोलने के सरकार के वादा खिलाफी पर जल्द विकासखंड स्तर पर वृहद आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पंचायत चुनाव में जीते कांग्रेस के प्रतिनिधियों को सम्मानित कर आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत करने की बात कही।

इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण पर आस्था व्यक्त कर कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।

इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष जगमोहन रावत, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नोटियाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख मनोज रावत, प्रदेश सचिव मनोज राणा, जिला पंचायत सदस्य जयमाला रौतेला, मनोज मिनान, मनीष राणा महिला कांग्रेस अध्यक्षा मीना नौटियाल, भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष बिजेंद्र गुसाईं, अनु. जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार युवा कांग्रेस के गोपाल, भंडारी, राकेश रावत, आकाश भट्ट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *