1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

कमला हैरिस अगर जीतीं तो जो बाइडन की होंगी बॉस: डोनाल्ड ट्रंप

न्यूयॉर्क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडन और कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस उन्हें हरा देते हैं और शीर्ष पद पर काबिज हो जाते हैं, तो हैरिस बाइडन की बॉस होंगी।

डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बाइडन ने भारतीय-जमैकन मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है।

बाइडन को कई बार मानसिक रूप से कमजोर और थका हुआ बता चुके ट्रंप ने सोमवार को सवालिया लहजे में कहा, ‘क्या आप बाइडन और उनकी बॉस कमला हैरिस की उन्मादी समाजवादी नीतियों के तहत हमारी अर्थव्यवस्था को कुचलना चाहते हैं?’

विस्कॉन्सिन के ओशकोश में एक रैली में बोलते हुए, ट्रंप ने बाइडन की मानसिक स्थिति का उल्लेख किया और कहा, ‘मानसिक तौर पर वह थक गए हैं।’
बाइडन के गलत बोलने के उदाहरणों और खुला प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने से इनकार करने के बाद, ट्रंप ने हैरिस और हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी पर निशाना साधा। निर्वाचित होने पर, बाइडन जो जनवरी 2012 में 78 साल के हो जाएंगे, राष्ट्रपति पद संभालने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति होंगे, जबकि हैरिस 56 वर्ष की होंगी।

यह कहने के बाद कि हैरिस ‘बॉस’ होंगी, ट्रंप ने फिर उन्हें निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी

(आंतरिक चुनाव) शर्म के कारण छोड़ दी थी, जिसमें उनके समर्थन में मतदान संख्या 14 प्रतिशत से 2 प्रतिशत पर पहुंच गई।

ट्रंप ने हैरिस को औसत दर्जे की और गुस्सैल मिजाज महिला कहा। ट्रंप ने कहा कि बाइडन समाजवाद के लिए ट्रोजन हॉर्स है, जिनका कोई सुराग नहीं है, लेकिन उनके आस-पास के लोग सख्त हैं और वे स्मार्ट हैं ।

उन्होंने कहा वे हैरिस की तरह ही औसत दर्जे के और गुस्सैल हैं। ट्रंप ने नस्ली असंवेदनशीलता के लिए हैरिस की आलोचना की, जब वह पार्टी के नामांकन के लिए उनके खिलाफ लड़ रही थी।

ट्रंप ने कहा, ‘किसी ने भी कमला जितना बुरा व्यवहार बाइडन के साथ नहीं किया।’ उन्होंने कहा, ‘कमला हैरिस (बहस) मंच पर किसी भी मुकाबले में बुरी थीं।

किसी ने भी बाइडन के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया या उनके सम्मान में कमी नहीं दिखाई। कमला के मन में उनके लिए कोई सम्मान नहीं था। अचानक वह कह रही हैं कि वह बहुत अच्छे हैं।

वह कुछ समय पहले ऐसा महसूस नहीं करती थी। ट्रंप ने कहा कि अगर बाइडन और हैरिस जीत गए, तो अमेरिका पर चीन की चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *