1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

हमारा लक्ष्य कि न कोई भूखा न सोने पाये तथा कोई अभावग्रस्त न रहे : संजीव सिंह

अयोध्या । भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले की सभी विधानसभाओं में राशन व भोजन के पैकेट तथा मास्क व सेनिटाईजर का वितरण किया जा रहा है। उनके निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ता राशन व दैनिक उपयोग की वस्तुओं के पैकेट बनाने के साथ सेनिटाईजर का निर्माण भी कर रहे है। पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्राप्त सूची के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति को सांसद लल्लू सिंह के द्वारा राशन व दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध करायी जा रही है। सांसद के निर्देश पर व्यापक स्तर पर चलाये जा रहे इस अभियान का भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने निरीक्षण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि भाजपा के सभी विधायकों के द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा भी गरीबों की मद्द की जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि न कोई भूखा न सोने पाये तथा कोई अभावग्रस्त न रहे। सभी की जरुरतों की आपूर्ति पार्टी स्तर पर ही सम्भव हो सके। उन्होने बताया कि इसके लिए पार्टी स्तर पर लाकडाउन के पहले दिन से व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी थी। पूरे जिले में विधानसभावार पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गयी थी। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करके व्यापक स्तर पर गरीबों को सूचीबद्ध किया। यह सूची सांसद व विधायकों को उपलब्ध करायी गयी। सूची के आधार पर हर पात्र व्यक्ति को उसके दरवाजे पर पहुंच कर राशन तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान की गयी। लाकडाउन में त्वरित राहत पहुंचने के लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भोजन के पैकेट गरीबों की बस्तियों में रोजाना पहुंचा रहे है। उन्होने बताया कि महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के द्वारा घरों में मास्क बनाये जा रहे है। वहीं कुशल कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े पैमाने पर सेनिटाईजर का निर्माण किया जा रहा है। मास्क सेनेटाईजर के साथ लोगो को हाथों में पहनने के लिए ग्लब्स उपलब्ध कराये जा रहे है। इसके साथ में पीएम केयर्स में सहयोग करने के लिए भी कार्यकर्ता लोगो को प्रेरित कर रहे है। उन्होने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में पार्टी पदाधिकारी राहत कार्य में लगे है। जिसमें मिल्कीपुर में जिला महामंत्री अशोक मिश्र, वंशीधर शर्मा, अर्जुन सिंह, अवधेश पाठक, अजय तिवारी, बब्लू पासी, बीकापुर में मनोज वर्मा, कमलेश सिंह, अमरनाथ वर्मा, विनोद गौड़, अरुण तिवारी, सरोज जायसवाल, रुदौली में अशोक कसौधन, राजेन्द्र कुमार तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, रामदीन वर्मा गोसाईगंज में अशोक वर्मा, घनश्याम पाण्डेय, शत्रुहन मोदनवाल, विजय लक्ष्मी जायसवाल, राममोहन भारती, शैलेन्द्र सिंह, महेन्द्र मिश्र, नंद किशोर सिंह लगातार गरीबों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे है।
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *