1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पेटीएम की ईएसओपी के लिए 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था

नईदिल्ली। लीडिंग डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस (वित्तीय सेवा) प्लेटफॉर्म पेटीएम ने घोषणा कर कहा है कि इस साल कंपनी हाई पफरेमिंग एंप्लॉयी और नए कर्मचारियों के लिए एंप्लॉयी स्टॉक ओनरशिप प्लान (ईएसओपी) में 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अपनी वित्तीय सेवाओं में तेजी से वृद्धि का साक्षी बना पेटीएम प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी में निरंतर भर्ती से इतर, कई भूमिकाओं के लिए 500 से अधिक लोगों को काम पर रखेगा।
पेटीएम के सीएचआरओ रोहित ठाकुर ने कहा, कर्मचारियों को रिवॉर्ड देने में कंपनी हमेशा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाती है। हम समय-समय पर फीडबैक कराने के साथ ही ग्रोथ अपॉर्चुनिटी (पर्याप्त विकास) के अवसर प्रदान करते हैं।
पेटीएम ने अपने वर्कफोर्स (कार्यबल) के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए जनवरी 2020 में वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा की कठोर कंपनी-व्यापी प्रक्रिया शुरू की है।
अप्रैजल प्रोसेस के हिस्से के रूप में कुछ एंप्लॉयी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। हालांकि, पेटीएम ने तय किया है कि जिन कर्मचारियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है उन्हें भी प्रदर्शन सुधारने के लिए दो महीने का वक्त दिया जाएगा।
कंपनी ने कहा, साल के अंत की प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, कंपनी आमतौर पर उन्हें (ऐसे एंप्लॉयी को) संगठन के बाहर अवसरों की तलाश करने को कहती है। हालांकि, वर्तमान परिदृश्य (कोविड-19 महामारी के प्रकोप) का विश्लेषण करने के बाद पेटीएम ने उन कर्मचारियों को एक और दो महीने के लिए कंपनी के रोल पर बने रहने और इस विस्तारित अवधि के दौरान सभी भुगतान प्राप्त करने की पेशकश की है।
पेटीएम के 30 करोड़ (300 मिलियन) से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *