कड़ी मेहनत कर वॉर के लिए खुद को बदल दिया था रितिक रोशन ने -
1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

कड़ी मेहनत कर वॉर के लिए खुद को बदल दिया था रितिक रोशन ने

बॉलिवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन अपनी फिटनेस के लिए इंडस्ट्री में अलग पहचान रखते हैं। किसी भी फिल्म में जब उन्हें किरदार में ढलना होता है तो फिर वह अपनी बॉडी को भी उसी मुताबिक तैयार करते हैं। फिर चाहें इसके लिए कितनी ही मेहनत क्यों न करनी पड़े। यही वजह है कि सुपर-30 में गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका के लिए जहां उन्हें वजन कम करना पड़ा, वहीं इससे ठीक उलट वॉर के लिए रितिक ने ऐसी बॉडी बनाई कि हर कोई देखकर दंग रह गया था। अब रितिक ने वह विडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मेहनत साफ दिख रही है।
बता दें कि रितिक रोशन का पूरा परिवार ही फिटनेस को लेकर बेहद सचेत रहता है। इस उम्र में भी उनकी मां जिम जाती हैं। कैंसर से लड़ते हुए उनके पिता राकेश रोशन सर्जरी के एक दिन पहले तक जिम जाते हैं। ऐसे में रितिक भला कैसे पीछे रहें।
रितिक ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तभी से वह अपनी बॉडी को लेकर फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हो गए थे। फिल्मों के साथ-साथ उनकी बॉडी भी निखरती गई। यह एक सुपरस्टार ही कर सकता है कि एक ही साल में दो फिल्में करें और दोनों के लिए अलग स्तर पर बॉडी बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत।
इस विडियो को शेयर करते हुए रितिक खुद लिखते हैं, यह विडियो हम सब में छिपे कबीर के लिए। जिंदा हैं तो जिंदा नजर भी आइए। हर पल का आनंद लीजिए। फिर चाहें वह अच्छा हो या बुरा। निश्चित रूप से से कोरोना के समय में रितिक रोशन का यह विडियो उनके लाखों फैंस के लिए एक प्रेरणा की तरह है। एक उम्मीद की तरह है।
2019 में रितिक रोशन ने दो शानदार फिल्में दीं। गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित उनकी फिल्म सुपर 30 ने जहां बॉक्स ऑफिस पर झंडे लहराए। वहीं, फिल्म वॉर में रितिक और टाइगर श्रॉफ की जुगलबंदी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। यह फिल्म भी सुपरहिट रही। फिलहाल रितिक लॉकडाउन के कारण घर पर हैं पर वर्कआउट वह कभी मिस नहीं करते।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *