1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

दिनभर में केवल 2 बार करें दही का सेवन, होंगे इतने सारे फायदे

आपके घर में भी अगर बुजुर्ग लोग हैं तो आपने उनसे किसी भी शुभ कार्य पर जाने से पहले दही खाने की बात जरूर सुनी होगी। इतना ही नहीं, बल्कि कई घरों में इस परंपरा को अभी भी माना जाता है। ज्यादातर लोग दही का सेवन कभी ना कभी तो करते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि दही आपके स्वास्थ्य के लिए कितने प्रकार से लाभदायक साबित हो सकता है। जी हां, दही खाने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
दही का सेवन आपके स्वास्थ्य से जुड़ी जिन समस्याओं में यह कारगर साबित हो सकता है, उनके बारे में नीचे आपको विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है।
दिल की धडक़न को रखता है सामान्य
दिल की धडक़न को सामान्य रूप से संचालित करने के लिए आपके शरीर को कुछ जरूरी पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है जिसे दही के जरिए पूरा किया जा सकता है। दही में विटामिन बी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। विटामिन बी हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के हृदय रोगों से बचाए रखने का काम तो करता ही है साथ ही साथ हार्टबीट को भी संतुलित बनाए रखने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसलिए हार्ट बीट को सामान्य रूप से बरकरार रखने के लिए आप भी दही का सेवन कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी दही का सेवन काफी लाभदायक साबित हो सकता है। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार दही में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है। नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, पोटेशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर की समस्या को रोकने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी है वह दही का सेवन कर सकते हैं।
हड्डियों की मजबूती के लिए
हड्डियों की मजबूती के लिए भी दही का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। यही वजह है कि दही को बुजुर्गों के द्वारा भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि यह ऑस्टियोपोरोसिस ( हड्डी से जुड़ा एक रोग) के जोखिम को कम करने के लिए भी बहुत सक्रिय रूप से कार्य कर सकता है। वहीं, दही में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा हड्डियों के विकास और उनकी मजबूती के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसलिए बोन हेल्थ को ध्यान में रखते हुए आप दही का सेवन कर सकते हैं।
डायरिया से बचाने में मददगार
डायरिया जैसी बीमारी का अगर ठीक समय पर इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। वहीं, दही का सेवन करने से आप डायरिया के कारण होने वाले जोखिम से भी बचे रह सकते हैं और इसका कारण दही में मौजूद एंटीबायोटिक्स है। दरअसल एंटीबायोटिक्स के कारण ही अगर डायरिया जैसी बीमारी में आप इसका सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर को इससे होने वाले जोखिम से बचाने में काफी मदद कर सकता है।
इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी दही का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन इस पर डॉक्टरी अध्ययन भी हो चुके हैं। दरअसल दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो इम्यून सेल्स को मजबूत करते हैं क। इसलिए दही का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है।
शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स की होगी पूर्ति
दही का सेवन करने से आपके शरीर को जरूरी कई प्रकार के विटामिन्स भी बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। दरअसल दही में बिफिडोबैक्टीरिया मौजूद होता है। जब आप दही का सेवन करते हैं तो यह बैक्टीरिया पेट में पहुंचने के बाद शारीरिक क्रियाओं को संपन्न करते हुए थायमीन, नियासिन, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन बी12 और पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्वों का निर्माण करके शरीर को इनकी पूर्ति कर सकता है। जिसने आपके शरीर को अन्य आवश्यक पौष्टिक तत्वों की भी पूर्ति बड़ी आसानी से हो जाती है। इसलिए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्वों की पूर्ति करने के लिए भी आप दही का सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *