1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

सलाद में खाने के अलावा चेहरे पर भी लगाएं टमाटर, स्किन करने लगेगी ग्लो

 

 

स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कई तरह की नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना पड़ता है. अक्सर पार्टी या किसी फंक्शन में जाने से पहले लोग अपने चेहरे को चमकाने में लग जाते हैं. इसके लिए आप कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खे भी ट्राई करते हैं. चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के लिए आप घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले टमाटर के बारे में भी सोच सकते हैं. टमाटर खाने से न केवल आपका शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि ये आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है.

आप इसी टमाटर को अपने ब्यूटी टिप्स के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये चेहरे का निखार बढ़ाता है. चेहरे पर टमाटर लगाने से लंबे समय तक आपका चेहरा चमक सकता है. इसमें मौजूद नैचुरल एलीमेंट्स आपकी स्किन को नरिश करने के साथ-साथ उसे टॉक्सिन्स से मुक्त करने में भी मदद करते हैं. आइए आपको बताते हैं टमाटर के कुछ फेस पैक्स के बारे में, जिनसे आप अपने चेहरे के निखार को बढ़ा सकते हैं.

टमाटर और चीनी का फेसपैक

सिक्न को क्लीन करने के साथ साथ उसकी नमी को बरकरार रखने के लिए आप टमाटर को मैश करके उसका रस निकाल लें. अब इस रस में एक चम्मच चीनी मिला दें. फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर धीरे-धीरे रब करते हुए लगा लें. इस पैक को चेहरे पर कुछ देर के लिए लगा रहने दें और ड्राई हो जाने पर चेहरे को पानी से धो लें.

टमाटर और शहद का फेसपैक

चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए टमाटर और शहद दोनों ही बहुत अच्छे होते हैं. इन दोनों को मिलाकर अगर फेसपैक बनाया जाए तो इससे आपकी स्किन को काफी फायदा मिलेगा. ये फेसपैक आपकी स्किन को पूरी तरह क्लीन करने के साथ साथ उसे मुलायम बना देगा. इसे बनाने के लिए आप पहले एक टमाटर को मैश कर लें और इसमें एक चम्मच शहद मिला लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. चेहरे पर लगा पैक सूख जाने के बाद इसे पानी से धो लें. इससे चेहरे पर निखार आएगा.

टमाटर और नींबू का फेसपैक

टमाटर और नींबू दोनों बेहतरीन नेचुरल क्लींजर माने जाते हैं और इनसे बना फेसपैक आपके चेहरे की चमक बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है. यह स्किन के एक्सेस ऑयल को कम करने में भी मदद करता है. इसे बनाने के लिए आप टमाटर पीसकर उसमें एक छोटी चम्मच नींबू का रस और उतनी ही मात्रा में शहद मिलाकर पेस्ट रेडी कर लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. सूख जाने के बाद इसे पानी से धो लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *