1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

उत्तराखंड: बीएल संतोष ने कहा- केवल भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र, अन्य दलों में नहीं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि केवल भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है, अन्य दलों में नहीं। भाजपा का साधारण कार्यकर्ता भी किसी पद पर विराजमान हो सकता है। युवा मंडल अध्यक्ष नई ऊर्जा का संचार कर पार्टी को और ऊंचाई पर ले जाएं। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार का कार्य दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रति व्यक्ति आय में उत्तराखंड शीर्ष पर है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भूपतवाला के निष्काम सेवा ट्रस्ट में चल रहे दो दिवसीय मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हर कार्यकर्ता भी खुद को उसी स्तर का समझे। वहीं, सुबह के सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। दावा किया कि कृषि, युवा, महिलाओं को स्वरोजगार देने आदि क्षेत्रों में किए गए कार्य से राज्य की आर्थिकी बढ़ी है। उत्तराखंड में 39,000 करोड़ का निवेश हो चुका है। सीएम ने कहा कि विवि, साइंस सिटी, सीपैड, ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर, फिल्म सिटी, 13 जिले 13 डेस्टिनेशन, होम स्टे सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। उन्हें केंद्र से 15वें वित्त आयोग के माध्यम से अधिक मदद मिली। उन्होंने ग्रीन बोनस को भी गिनाया।

स्वस्थ रहने को बताए योगासन व व्यायाम के फायदे

दूसरे सत्र में अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव कुलदीप कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि वह छह बार चुनाव जीतने के साथ ही उत्तर प्रदेश में मंत्री पद पर भी रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि छह अप्रैल 1980 से पूर्व भाजपा की विकास यात्रा भारतीय जनसंघ के रूप में शुरू हो चुकी थी। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थितियां देखते हुए मंडल अध्यक्ष कार्य करें।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने मंडल अध्यक्षों को पार्टी के कार्य पद्धति की जानकारी देकर सोशल मीडिया के माध्यम से काम करने के बारे में बताया। कार्यक्रम वर्ग संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला ने सुबह के सत्र में पार्टी कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से निभाने को स्वस्थ रहने पर जोर दिया। योगासन, व्यायाम के लाभ बताए। इस दौरान प्रदेश के तीनों महामंत्री खजान दास, राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, हरिद्वार जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, कार्यक्रम मीडिया प्रभारी लव शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, जिला महामंत्री विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

सरकार की उपलब्धि और पार्टी की नीतियां गिनाएं मंडल अध्यक्ष

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मंडल अध्यक्ष पार्टी की प्रमुख कड़ी है। उन्हें सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वह सरकार और संगठन दोनों के कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा सकें।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भूपतवाला के निष्काम सेवा ट्रस्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता और जनता दोनों पार्टी की नीतियों-रीतियों से अधिक सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने मंडल अध्यक्षों को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों की जानकारी दी। ताकि वह जनता और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धि गिना सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल में अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा किया है। प्रशिक्षण के बाद मंडल अध्यक्ष सरकार और दोनों के ध्वजवाहक बनकर काम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और बेहतर प्रदर्शन करेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से सीएम ने की गुफ्तगू

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रशिक्षण से निकलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से आधे घंटे की मुलाकात की। इसके चलते मुख्यमंत्री रवानगी में पौन घंटे विलंब से हेलीपैड के लिए निकले। माना जा रहा है कि दोनों की बातचीत में सरकार के कामकाज के साथ ही आगामी मंत्रीमंडल विस्तार और कुंभ के आयोजन पर भी चर्चा हुई है।

संतों से मिलने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन

भाजपा मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने देर शाम कनखल के हरिहर आश्रम और जगदगुरु आश्रम पहुंचकर संतों से आर्शीवाद लिया। उनसे देश की वर्तमान परिस्थितियों पर भी चर्चा की।

कनखल के हरिहर आश्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से मिलकर आर्शीवाद लिया। उनसे देश की परिस्थितियों पर भी चर्चा की। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, नरेश शर्मा आदि साथ रहे। वहीं कनखल के ही जगदगुरू आश्रम में पहुंचकर उन्होंने जगदगुरु स्वामी राज राजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया। उनके साथ नरेश शर्मा आदि रहे।

 

नेतृत्व परिवर्तन की कयासबाजी विपक्ष व मीडिया का दिवास्वप्न

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की कयासबाजी विपक्ष और मीडिया का दिवास्वप्न है। सरकार अपना कार्य बेहतर तरीके से कर रही है। मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा, लेकिन बजट सत्र के पहले या बाद में यह खुद मुख्यमंत्री तय करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भूपतवाला के निष्काम सेवा ट्रस्ट में मंडल अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समाप्त होने के बाद रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्षों को नई ऊर्जा के साथ अपने दायित्व निभाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे वह 2022 में नई ऊर्जा और तेवर के साथ जनता के बीच जाएंगे और पार्टी फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। 2020 में भाजपा की सरकार बनने पर अगला मुख्यमंत्री क्या फिर त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन नव निर्वाचित विधायक करते हैं। विधायक जिसे अपना नेता चुनेंगे, वहीं अगला मुख्यमंत्री बनेगा।

कार्यकर्ताओं के घर चाय पीएंगे पदाधिकारी: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। इसे देखते हुए छह से 13 अप्रैल तक कार्यक्रम तय किया गया है। शक्ति केंद्रों के तहत पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के घर जाकर चाय पीएंगे। साथ ही उनसे बात कर जनता की समस्याएं भी जानेंगे। इसके लिए प्रशिक्षण में जानकारी दी गई है।

नेतृत्व परिवर्तन को नकारा

भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने भी प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के सवाल को नकारा। कहा कि सरकार बेहतर कार्य कर रही है। प्रशिक्षण का मकसद नए मंडल अध्यक्षों को कार्य के तरीके बताकर जनता के बीच संगठन व सरकार की छवि बढ़ाने के लिए कार्य करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *