1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पांच फरवरी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटेंगे रहेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक से पांच फरवरी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में चुनाव प्रचार में जुटेंगे। उधर, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा प्रदेश के अन्य भाजपा नेता भी दिल्ली में चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने उक्त जानकारी देते हुए दिल्ली विस चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री रावत का दिल्ली दौरा एक फरवरी से शुरू हो रहा है। वह दिल्ली में विभिन्न विस क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही जनसंपर्क भी करेंगे।

डॉ.भसीन के अनुसार दिल्ली विस चुनाव में स्टार प्रचारक व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी निरंतर सक्रिय हैं। उनके अलावा प्रदेश अन्य सांसद भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत भी दिल्ली विस चुनाव प्रचार में इन दिनों व्यस्त हैं।

अभाविप के प्रांत अधिवेशन में जुटेंगे एक हजार छात्र व कार्यकर्ता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 20वां प्रांत अधिवेशन आठ फरवरी से प्रदर्शनी के साथ शुरू होगा। अधिवेशन के दूसरे दिन उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे, जबकि मुख्यअतिथि ग्रैंडमास्टर शिफूजी शौर्य भारद्वाज होंगे। चार दिनों तक चलने वाले अधिवेशन में एक हजार छात्र-छात्रा व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

शुक्रवार को करनपुर स्थित स्वामी विवेकानंद भवन प्रांत कार्यालय में संगठन की पत्रकार वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने यह बात कही। अभाविप के महानगर मंत्री अश्वनी पांडे ने बताया कि अधिवेशन आठ से 11 फरवरी के बीच जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन को अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री श्रीनिवास,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक संबोधित करेंगे।

अभाविप के प्रांत कोषाध्यक्ष रमाकांत ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रांत प्रचारक युद्धवीर, जबकि अधिवेशन का उद्घाटन उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.धन सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुनील उनियाल गामा करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 11 फरवरी को नूतन व पुरातन कार्यकारिणी की बैठक के बाद अधिवेशन संपन्न होगा। इस दौरान अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार, महानगर अध्यक्ष विजय बहुगुणा, विभाग संयोजक हिमांशु कुमार, जिला संयोजक सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *