1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

विधानसभा का विशेष सत्र जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा

उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा संविधान में दी गई व्यवस्था के अनुसार अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए अगले 10 साल के लिए आरक्षण बढ़ाने की व्यवस्था की गई है। इसे सभी राज्यों की विधानसभाओं से पारित कराया जाना जरूरी है। इसलिए यह सत्र बुलाया जा रहा है।

केंद्र सरकार की और से हाल ही में अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए आरक्षण की अवधि को बढ़ाया गया है। इसे अब राष्ट्रपति ने अनुमोदन देना है। यह तभी होगा, जब सभी राज्यों की विधानसभा से इसे पारित कर केंद्र को भेजा जाएगा। इसके बाद ही राष्ट्रपति इस पर अनुमोदन देंगे।

इसे देखते हुए केंद्र ने सभी राज्यों को इसके लिए अपनी विधानसभाओं से 10 जनवरी से पहले इसे पारित करने को कहा है। इस कड़ी में एक पत्र उत्तराखंड सरकार को भी भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद प्रदेश में भी विशेष सत्र को बुलाने की तैयारी शुरू हो गई है।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। यह एक दिवसीय सत्र होगा। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *