पिथौरागढ़ उप चुनाव की मतगणना शुरू, पांचवें चरण की काउंटिंग में भाजपा 1200 वोटों से आगे -
1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पिथौरागढ़ उप चुनाव की मतगणना शुरू, पांचवें चरण की काउंटिंग में भाजपा 1200 वोटों से आगे

पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के पांच चरणों की मतगणना पूरी हो गई है। शुरुआती रुझान भी सामने आने लगे हैं। जिसमें भााजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत 1200 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। पांच राउंड  की काउंटिंग में 25688 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। 25 हजार मतों की गणना होनी है। फिलहाल भाजपा को 12948 और कांग्रेस को 11751 मत मिले हैं। शुरुआती कांउटिंग में भाजपा के बढ़त का आंकड़ा काफी कम रहा। लेकिन काउ‍ंटिंग बढ़ने के साथ ही अंतर भी बढ़ने लगा है।

प्रदेश के वित्‍तमंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनावों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत, कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी और सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट के बीच मुकाबला है। विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत 105117 मतदाताओं में से 50191 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में चल रही है। इसके के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। रिजर्व सहित कुल 69 कर्मचारी मतगणना के लिए रखे गए हैं। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर को काउंटिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है। उम्‍मीद है कि मध्याह्न 12 बजे स्थिति काफी स्‍पष्‍ट हो जाएगी।

कम वोटिंग का असर आ रहा नजर

25 नवंबर को हुए पिथाैरागढ़ विधानसभा उपुचनाव के लिए वोटिंग काफी कम हुई थी। महज 47 फीसद वाेटिंग का असर भी परिणामों पर साफ नजर आ रहा है। प्रकाश पंत के निधन के बाद इस सीट पर भाजपा के पक्ष में सहानुभूति बनी हुई थी। ऊपर से उनकी पत्‍नी चन्‍द्रा पंत इस सीट से प्रत्‍याशी हैं। चन्‍द्रा के भाजपा प्रत्‍याशी घोषित होने के बाद से कांग्रेस के कद्दावर नेता मयूख महर ने यहां से चुनाव लड़ने से इन्‍कार कर दिया था। ऐसे में मजबूरन कांग्रेस को अंजू लुंठी को अपना प्रत्‍याशी बनाना पड़ा था।

प्रथम चक्र कांउटिंग

कांग्रेस     2317

भाजपा    2405

सपा        76

नोटा       68

दूसरा राउंड

भाजपा  2361

कांग्रेस   2361

सपा      234

नोटा     104

तीसरा चरण

भाजपा  2718

कांग्रेस   2351

सपा       69

नोटा     119

चौथा राउंड

भाजपा   2794

कांग्रेस    2516

सपा      50

नोटा     90

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *