UK Jagran

देहरादून और हल्द्वानी के पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन

हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को हल्द्वानी के पत्रकारों के द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया,जिसमें देहरादून मीडिया की YCC टीम और हल्द्वानी के पत्रकारों के बीच शानदार मैत्री मैच का आयोजन हुआ,जिसमें हल्द्वानी की पत्रकारों की टीम को देहरादून मीडिया की YCC टीम ने हरा दिया। मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, विशिष्ट अतिथि खेल सचिव अमित सिन्हा,उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डब्बू मेहरा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी,नगर आयुक्त परितोष वर्मा,एसपी सिटी मनोज कत्याल रहे,

मैच शुरू होने के दौरान जनपद नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी पहुंचे जिन्होंने हल्द्वानी और देहरादून मीडिया टीम के साथ परिचय प्राप्त किया और दोनों ही टीमों को एक शानदार मैच की आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

107 रनों से देहरादून मीडिया ने जीत की दर्ज

देहरादून मीडिया YCC टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसको देहरादून मीडिया के ओपनर बल्लेबाज ने सही साबित किया,ओपनर मनीष डंगवाल सुनील के बीच पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 107 रनों की साझेदारी हुई,मनीष डंगवाल के रूप में 38 गेंदों में 46 रनों के रूप में पहला झटका लगा देहरादून मीडिया को लगा,जबकि दूसरा झटका सुनील कुमार के रूप में लगा,सुनील ने 34 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया दीपक पुरोहित के 27 रन और सोहन परमार के 18 रन और शिवेष शर्मा के 17 रनों की मदद से देहरादून मीडिया ने निर्धारित 25 ओवर में 194 रन बनाए,हल्द्वानी पत्रकारों की तरफ से गेंदबाजी में दिनेश पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। वही कप्तान हर्ष रावत ने 1 विकेट लिया तो,चन्द्र प्रकाश,गोविंद बिष्ट, संतोष जोशी ने भी एक – एक विकेट लिया। 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 87 रनों पर ऑल टीम ऑउट हो गयी। टीम की ओर से संतोष जोशी ने 26 रन,रजनीश पांडेय ने 13 रनों के योगदान दिया। देहरादून मीडिया की YCC टीम की तरफ मनवर रावत ने 2 विकेट लिए तो वही सुनील कुमार,दीपक पुरोहित संदीप बडोला ने 1 – 1 विकेट लिए जबकि 4 बल्लेबाज रन ऑउट हुए। मैच के बेस्ट बल्लेबाज मनीष डंगवाल रहे और साथ में मनीष डंगवाल मैन ऑफ़ द मैच भी रहे,जिन्होंने 46 रन और एक खिलाड़ी को रन ऑउट किया। बेस्ट गेंदबाज दिनेश पांडेय रहे जिन्होंने देहरादून मीडिया के 4 बल्लेबाजो को ऑउट किया। मैच समाप्ति के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तो वही विजेता और विजेता टीम को ट्राफियां भी प्रदान की गई।

वहीं YCC देहरादून मीडिया टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने हल्द्वानी टीम को जल्द ही देहरादून में क्रिकेट मैच के लिए आमंत्रित किया । इस दौरान विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा ने भी देहरादून में दोनों टीमों के प्रस्तावित क्रिकेट मैच के लिए पूरा सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया ।

देहरादून और हलद्वानी के बीच इस मैत्री मैच के आयोजन के लिए देहरादून YCC मीडिया टीम के सभी सदस्यों ने हल्द्वानी टीम के कप्तान हर्ष रावत, योगश शर्मा, शैलेन्द्र नेगी, विनोद कांडपाल सहित सभी पत्रकार साथियों का आभार जताया है।

Exit mobile version