उत्तराखंड राजभवन में वसंतोत्सव 2025 का आगाज हो गया है। अगले तीन दिनों तक आम जनों के लिए उत्तराखंड राजभवन के दरवाजे खोल दिए गए हैं। राजभवन में आपको फ्लोरी कलर और के साथ-साथ उत्तराखंड की नैसर्गिक प्राकृतिक सुंदरता की एक अलग झलक मिलेगी। शुक्रवार से उत्तराखंड राज भवन परिसर में वसंतोत्सव का आगाज हो गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वसंतोत्सव का शुभारंभ किया। राजभवन अब तीन दिन तक रंग-बिरंगे फूलों से सजा रहेगा। पहले दिन दोपहर 1 बजे से 6ः00 बजे तक राज भवन में खूबसूरत फूलों का दीदार कर सकते हैं। इसके बाद 8 और 9 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं रंग-बिरंगे फूलों का दीदार कर सकते हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड बसंत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।