मंत्री जोशी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला किसानों को प्रगतिशील महिला किसान सम्मान से सम्मानित किया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून हाथी बड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कृषि मंत्री और माता मंगला ने प्रदेशभर से आईं महिला किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025 सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माता मंगला ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी समाज की रीढ़ है और उनके बिना किसी भी समाज की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंत्री गणेश जोशी को बधाई दी और कहा कि महिलाएं केवल परिवार और समाज को संवारने वाली नहीं, बल्कि सशक्त नेतृत्व और प्रगति की आधारशिला भी हैं।

Exit mobile version