UK Jagran

हर घर तक जाए कांग्रेस का संदेशः सूर्यकान्त धस्माना

हर घर तक जाए कांग्रेस का संदेशः सूर्यकान्त धस्माना

हर घर तक जाए कांग्रेस का संदेशः सूर्यकान्त धस्माना

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आहुत देशव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी के लिए आज महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कॉंग्रेस जनों से आभियान को महानगर के हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले साड़े आठ वर्षों में देश को जिस बदहाली तक पहुंचा दिया है उससे आज देश में बेरोजगारी चरम स्तर पर है, देश के सारे सार्वजनिक उपक्रमों को मोदी सरकार बेचने में लगी है, महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है और इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए  पूरे देश को नफरत को आग में झोंकने का काम किया है।

Exit mobile version