UK Jagran

धर्मा क्रियेशन की बिजकॉन व्यवसाय कान्फ्रेंस दून में 5 फरवरी को

देहरादून। धर्मा क्रियेशन कं० द्वारा एक प्रेस वार्ता के माध्यम से अवगत कराया गया कि 5 फरवरी को उनकी कम्पनी द्वारा बिजकॉन व्यवसाय कान्फ्रेंस का आयोजन सरोवर पोर्टिको आईएसबीटी में दिन में 3.00 बजे से किया जा रहा है जिसमें समस्त उत्तराखण्ड से फैशन, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों से प्रभावशाली व्याख्याताओं और राजनीतिज्ञों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार, विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्राची देसाई बालीवुड अभिनेत्री, अभिनेता बिन्दु दारा सिंह आदि शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, चन्दन राम दास, मेयर नगर निगम विधायक खजानदास आदि को भी विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में प्रतिभाग करेगें। इस कार्यक्रम से रोजगार को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा। प्रेस वार्ता को धर्मा क्रियेशन कं० के स्वामी आकाश गुप्ता, सुमित तिवारी, असलम ,फैजल, अमन गुप्ता, केतन, अर्शद, अक्षय, सोमाली, फैजल, उमंग, आशु, ईशा आदि ने सम्बोधित किया।

Exit mobile version